Kisan Karj Mafi list 2022 : इन किसानों का कर्ज होगा माफ, लिस्ट में नाम देखे
पोस्ट के बारे में जाने

Kisan Karj Mafi Yojana 2022 : केंद्र सरकार और राज्य सरकार देश के किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू करती हैं, जिससे किसानों को फायदा होता है और इस बार झारखंड सरकार ने एक ऐसी योजना शुरू की है जिसके तहत किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, झारखंड सरकार किसानों की मदद करेगी. कर्जमाफी पाने के लिए सबसे पहले आपका नाम कर्जमाफी सूची में आना होगा उसके बाद आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं झारखंड सरकार राज्य के पात्र सीमांत और छोटे किसानों का कर्ज माफ करने जा रही है
50000 रूपये सीधा खाते आएंगे
किसान कर्ज माफी योजना के तहत झारखंड सरकार ने झारखंड में रहने वाले असीमित छोटे व गरीब किसानों को 50000 तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की है अगर आप किसान पर इससे ज्यादा कर्ज है तो बकाया राशि को खुद किसान को भरना होगा |सरकार केवल आपके बैंक खाते में ₹50000 राशि देगी |
Kisan karj mafi Yojana 2022
झारखंड सरकार ने पिछले साल 15 अगस्त को झारखंड किसान कर्ज माफी योजना की घोषणा की है, झारखंड सरकार के मुताबिक राज्य के सीमांत और छोटे किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और इसके लिए बजट सेशन में भी दो हजार करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
झारखंड Kisan karj mafi yojana 2022 के लाभ
- इस योजना का लाभ राज्य के छोटे और सीमांत किसान ले सकते हैं जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी, और वो आगे की खेती जारी रख सकते हैं
- किसान कर्ज माफी योजना के तहत 50000 तक कर्ज माफ किया जाएगा
- राज्य के किसानों को खेती छोड़ कर किसी दूसरे व्यवसाय में जाना नहीं पड़ेगा कर्ज चुकाने के लिए
- कर्ज न चुका पाने की वजह से जो किसान आत्महत्या कर लेते हैं उन्हें रोका जाएगा
- ऋण चुकाने के बाद किसानों को दूसरा लोन जल्द ही मिल पाएगा
किसान कर्ज माफी योजना आवेदन दस्तावेज
- निवासी प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
झारखंड किसान कर्ज माफी योजना 2022 का लिस्ट केसे चेक करे
- झारखंड किसान माफी योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट https://jkrmy.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको झारखंड किसान माफी योजना सूची का विकल्प दिखाई देगा |
- जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब आपको एक नए पेज पर ले जाया जाएगा |
- और वहां आपको अपनी कुछ जानकारी देनी होगी जिसके बाद आप सूची में अपना नाम देख सकते हैं |
- आप इन चरणों का पालन करके लाभार्थी सूची देख सकते हैं |
झारखंड किसान कर्ज माफी योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें
Jharkhand Kisan karj mafi Yojana registration process 2022
नीचे दिए गए इस एप्स को फॉलो करके आप किसान कर्ज माफी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको कृषि ऋण माफी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट Click here पर जाना होगा |
- होम पेज पर आपको बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना है
- आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिस पर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा |
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिस पर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा फॉर्म फिल अप करके
- रजिस्ट्रेशन करते वक्त आप की महत्वपूर्ण जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा |
- इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करना होगा और सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा |
- इस प्रकार आप बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे किसान कर्ज माफी योजना में और वेरिफिकेशन के बाद आपका नाम लिस्ट में आएगा |